UPSC GK Quiz - 1979


हमारे संविधान में निम्नलिखित में से किस मूलभूत अधिकार का समावेश नहीं किया गया है ?
  
    (A) समानता का अधिकार
    (B) प्रेस के स्वातन्त्र्य का अधिकार
    (C) काम का अधिकार
    (D) धर्म का अधिकार

(C) काम का अधिकार

एक पुलिस जाँच अधिकारी एक गिरफ्तार व्यक्ति को अपने ही प्राधिकार से कितने समय तक निरोध में रख सकता है ?
  
    (A) एक सप्ताह
    (B) एक महीना
    (C) एक दिन
    (D) एक वर्ष

(C) एक दिन

केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल अपने कार्य-कलाप के लिए किसके प्रति उत्तरदायी है ?
  
    (A) लोक सभा को
    (B) राज्य सभा को
    (C) पार्लियामेंट को
    (D) प्रेसीडेन्ट को

(A) लोक सभा को

निम्नलिखित में से कौनसा विषय केन्द्रीय सूची में नहीं है ?
  

    (A) नागरिकत्व
    (B) बैंकिंग
    (C) डाक और तार
    (D) जंगल

(D) जंगल

संविधान का 74वाँ संशोधन सम्बन्धित है ?
  
    (A) पंचायती राज से
    (B) राजनीतिक दल-बदल से
    (C) मतदाता की उम्र घटाकर 18 वर्ष करने से
    (D) शहरी स्थानीय संस्थाओं से

(D) शहरी स्थानीय संस्थाओं से

संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
  
    (A) अनुक्रियाशील सरकार
    (B) उत्तरदायी सरकार
    (C) संघीय सरकार
    (D) राष्ट्रपतीय सरकार

(B) उत्तरदायी सरकार

राज्य सभा के सदस्य के लिए न्यूनतम आयु है ?
  
    (A) 25 वर्ष
    (B) 30 वर्ष
    (C) 21 वर्ष
    (D) 35 वर्ष

(B) 30 वर्ष

भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से इसलिए माना जाता है क्योंकि ?
  
    (A) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
    (B) उसे 15 अगस्त 1947 को स्वतन्त्रता मिली थी
    (C) उसका अपना लिखित संविधान है
    (D) उसकी सरकार संसदीय प्रणाली के अनुसार है

(A) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है

राज्य की विधान परिषद् के कितने सदस्य विधान सभा द्वारा चुने जाते हैं ?
  
    (A) 1/6 सदस्य
    (B) 1/3 सदस्य
    (C) 1/12 सदस्य
    (D) 5/6 सदस्य

(B) 1/3 सदस्य

यदि हमारे माता-पिता दोनों अथवा दोनों में से कोई एक भारतीय नागरिक है तो हम हो जाते हैं ?
  
    (A) जन्मजात नागरिक
    (B) प्राप्त की हुई नागरिकता
    (C) विदेशी नागरिक
    (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(A) जन्मजात नागरिक


पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्लीज नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर शेयर जरुर करें 

Post a Comment

0 Comments